• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

प्रसार भारती की सदस्य बनीं काजोल

Posted on: Sun, 21, Feb 2016 12:12 PM (IST)
प्रसार भारती की सदस्य बनीं काजोल

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल आज सरकारी प्रसारकों- दूरदर्शन एवं आकाशवाणी का संचालन करने वाले प्रसार भारती बोर्ड की अंशकालिक सदस्य नियुक्त की गई है। सूत्रों के अनुसार ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘बाजीगर’, ‘कुछ कुछ होता है’ आदि फिल्मों में अपने अभिनय के लिए चर्चित अभिनेत्री नवंबर, 2021 तक बोर्ड की अंशकालिक सदस्य होंगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आशा की जाती है कि काजोल 24 फरवरी को प्रसार भारती बोर्ड की अगली बैठक में मौजूद रहेंगी।’’ इस बैठक में जो अहम मुद्दे चर्चा का विषय होंगे उनमें दूरदर्शन और आकाशवाणी के महानिदेशकों की नियुक्ति हैं। इन पदों पर पिछले करीब सालभर से अंतरिम प्रमुख हैं। हाल ही में दूरदर्शन के अंतरिम प्रमुख सी लालरोसंगा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना त्यागपत्र दे दिया था।

माध्यम पंजाब केसरी




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।