• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कौशाम्बी के पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 7 की मौत

Posted on: Sun, 25, Feb 2024 10:32 PM (IST)
कौशाम्बी के पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 7 की मौत

यूपी डेस्कः कौशांबी में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री के अंदर भीषण आग लगने से फैक्ट्री मालिक साहिद अली (33) व एक महिला सहित 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फैक्ट्री में 13 लोगों के फंसे होने की भी आशंका है। ये हादसा सुबह 11 बजे हुआ था। फैक्ट्री के अंदर 24 लोग काम कर रहे थे।

ये हादसा कितना भयानक था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस को घटनास्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर काम करने वाले वर्कर्स के कटे हुए हाथ-पैर बरामद हो रहे हैं। फैक्ट्री में लगी आग ने आस-पास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, ’’हमें अचानक से तेज-तेज आवाजें सुनाई दीं। हम लोगों को पहले लगा कि मौसम खराब है, बादल गरज रहे हैं, लेकिन जब बाहर आए, तो धुएं का गुबार आसमान में दिखाई दिया। फैक्ट्री में तेज धमाके हो रहे थे। हम लोगों के सामने 15 फीट उछलकर मजदूर बाहर आकर गिरे हैं।

मृतकों का विवरण

मरने वालों में शिव नारायण (24) पुत्र भोला प्रसाद निवासी अमहा, कोखराज, मुन्ना लाल (50) पुत्र कल्लू निवासी अमहा, शिवाकांत उर्फ बल्लू (21) पुत्र राम भवन निवासी अमहा, अशोक (50) पुत्र गया प्रसाद निवासी अमहा, कल्लू (18) अज्ञात निवासी चमन्धा, मंगला प्रसाद (18) पुत्र लक्ष्मण निवासी उसरा, जनार्दन कुमार पुत्र अज्ञात, शाहिद अली (33) पुत्र सराफत अली (मालिक), रेखा देवी पत्नी अज्ञात (खेत में काम करने वाली महिला) शामिल है। दो लोग लापता हैं जनार्दन कुमार पुत्र अज्ञात तथा जयचंद




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।