• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

महिला आंगनबाड़ी संघ के अधिवेशन में उठे मुद्दे, रतनबाला अध्यक्ष, सरोज शुक्ला मंत्री बनीं

Posted on: Sun, 17, Mar 2024 10:54 PM (IST)
महिला आंगनबाड़ी संघ के अधिवेशन में उठे मुद्दे, रतनबाला अध्यक्ष, सरोज शुक्ला मंत्री बनीं

बस्ती। रविवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के बस्ती शाखा का एक दिवसीय अधिवेशन स्थानीय मैरिज हाल में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता संघ की जिला अध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तव ने, मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री नीलम पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि नीतू सिंह प्रादेशिक संयुक्त मंत्री, जनपद के विभिन्न सम्बर्गो के सेवानिवृत्त एवं वर्तमान कर्मचारी नेताओं सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया।

संघ की जिलाध्यक्ष लौह महिला रतनबाला श्रीवास्तव को उनके द्वारा महिलाओं, बच्चों, मजदूरों, एवं कर्मचारियों के प्रति की गई सेवाओं के लिए माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। जिले के सभी 15 परियोजनाओ से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने अधिवेशन में आगामी 2 वर्षों के लिए जिला कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चुनाव चुनाव अधिकारी संघ के मण्डल अध्यक्ष शिवसागर पाण्डेय के देख रेख में सम्पन्न हुआ। संघ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम पाण्डेय, प्रादेशिक संयुक्त मंत्री नीतू सिंह जिलाध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से मां स्वरस्वी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि करते हुए कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किये।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री नीलम पाण्डेय, प्रदेशिक संयुक्त मंत्री नीतू सिंह, सन्त कबीर नगर के संरक्षक अयोध्या प्रसाद चौधरी, सिद्धार्थ नगर की गोरखपुर पुर की अध्यक्ष, सीटू नेता कामरेड कुमार कार्तिकेय त्रिपाठी, एटक नेता अशर्फी लाल, शिक्षक नेता अनिरूद्ध त्रिपाठी एवं उदय शंकर शुक्ला, राजकीय वाहन चालक संघ के संरक्षक नरेन्द्र देव मिश्रा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेता मस्तराम वर्मा, राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष शब्बर रजा, महासंघ महामंत्री शिवशंकर कुमार, संयुक्त परिषद के नेता राम अधार पाल, बच्चों एवं समाज के दबे कुचले लोगों की गई सेवाओ के लिए सम्मानित किया गया।

अधिवेशन में आई जिले के विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओ को सम्बोधित करते हुए नीलम पाण्डेय मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों को अंशकालिक कर्मी मान कर मानदेय बढ़ोतरी सहित अन्य सुविधाएं नहीं देती है। कार्यक्रम का संचालन नव चयनित संरक्षक एवं जिला ट्रेड यूनियन कौंसिल के महासचिव कामरेड के.के. श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर भाईचारा एवं सौहार्द के त्यौहार होली के उपलक्ष्य में अबीर गुलाल के साथ फूलों की होली खेली गई।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।