• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सरयू नहर में मिला भट्ठा मजदूर का शव

Posted on: Mon, 18, Apr 2022 9:06 AM (IST)
सरयू नहर में मिला भट्ठा मजदूर का शव

संत कबीरनगरः महुली थाना क्षेत्र के ग्राम चंदहर में स्थित सरयू नहर में शनिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक भट्ठा मजदूर का शव मिला है। परिजनों ने शव का अन्तिम संस्कार कर दिया है। कहा कि शौच के लिए जाते समय पैर फिसलने के कारण दुर्घटना हुई थी। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम नाथनगर बड़कापुरवा निवासी बल्ली (50) पुत्र बाबूलाल बेलदार चंदहर स्थित एक भट्ठे पर काम करता था।

साथ में काम करने वाले मजदूरों के अनुसार वह शनिवार देर शाम सरयू नहर के किनारे शौच के लिए गया हुआ था। देर शाम उधर से गुजरे कुछ लोगों ने नहर में एक व्यक्ति को पड़ा हुआ देखा तो शोर मचाया। सूचना पाते ही मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए। उसे नहर से बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान बल्ली के रूप में हुई। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। बल्ली का भाई मौके पर पहुंचा और शव को अपने साथ घर लेकर चला आया। रविवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महुली पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट