• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नहीं थम रही चोरी की घटनाएं

Posted on: Mon, 10, Dec 2018 10:15 AM (IST)
नहीं थम रही चोरी की घटनाएं

शाहजहांपुर ब्यूरो (उदयवीर सिंह) तिलहर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर पुलिस चौकी के आस-पास के गांव में लगातार मवेशियों की चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पिछले 1 महीने में तीन से चार घटनाएं गोकशी की और अब लगातार भैंस चोरी की घटनाएं हो रही हैं। लोग पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

अवगत करा दें कि पिछले दो दिन पहले ढकिया रघा मैं मंजू सिंह व श्यामवीर सिंह की भैंसे चोरी हो गई। आज ग्राम ढकिया रघा के अजय प्रताप सिंह पुत्र रामपाल सिंह राम सिंह पुत्र धन्नू सिंह की भैंस चोरी हो गई। जिनका अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग सका है। गांव वालों के काफी ढूंढने के बाद भी भैंसे नहीं मिली, फिलहाल प्रयास जारी है। बता दें कि गाँव बालों के बताने के अनुसार बिरसिंहपुर पुलिस चौकी के सिपाही व दरोगा रात को बराबर गस्त करते रहते हैं। इसके बावजूद भी चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं। ऐसे में पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।