• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

जमींदोज हो सकता है सार्वजनिक शौचालय, जिम्मेदार मौन

Posted on: Sun, 07, Oct 2018 10:44 PM (IST)
जमींदोज हो सकता है सार्वजनिक शौचालय, जिम्मेदार मौन

मुंबईः (गंगाराम यादव) ये जीर्ण शीर्ण शौचालय मुंबई के धिंधोंसी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नम्बर 44 का है। भारत स्वच्छता अभियान यहां दम तोड़ रहा है। प्रधानमंत्री चाहे जितना प्रयास कर लें, कामचोर और संवेदनहीन लोगों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते अभियान अपने लक्ष्य से काफी दूर है। इस सार्वजनिक शौचालय की हालत ये है कि यहां सांस लेना भी मुश्किल है। बिल्डिंग उचित देखरेख के अभाव में कभी भी जमींदोज हो सकती है। शौचालय के फर्श और छत बुरी तरह टूट चुकी है, पानी और गंदगी चारों ओर फैली रहती है। आसपास के इलाके में इस गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा है। स्थानीय विधायक सुनील प्रभू और नगर सेवक गायत्री शर्मा का भी ध्यान समस्या की ओर नही है। सैकड़ों लोग प्रतिदिन इस शौचालय का उपयोग करते हैं। किसी दिन इसकी छत टपक पड़ी तो बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर सेवक और विधायक किसी बड़ी घटना के बाद ही जागेंगे। सांसद गजानन तीर्थकर का भी समस्या से मुंह मोड़ना स्थानीय नागरिकों को अखर रहा है। लोगों को जनप्रतिनिधियों की पहल का इंतजार है जिससे जनता को इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी