• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

नाबालिग लड़की की हत्या कर पेड़ से लटकाया

Posted on: Mon, 14, May 2018 9:46 PM (IST)
नाबालिग लड़की की हत्या कर पेड़ से लटकाया

मधेपुरा (अरुण कान्त झा) घटना बिहार से मधेपुरा जिले के टिल्लारही गांव की है। रविवार की अहले सुबह लोगों ने एक लड़की का शव पेड़ से लटकता देखा। मृतका रसलपुर धुरिया पंचायत के टिल्लारही वार्ड 14 की रहने वाली थी। प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका से शादी का वादा किया और उसे लेकर अपने घर आया, लेकिन अगली सुबह लड़की का शव पेड़ से लटका मिला।

इसे देखकर लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। कहा जा रहा है कि लड़की की उसके प्रेमी के परिजनों ने गला दबा कर हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका दिया। रविवार की अहले सुबह लोगों ने एक लड़की का शव पेड़ से लटकता देखा। मृतका रसलपुर धुरिया पंचायत के टिल्लारही वार्ड 14 की रहने वाली थी। रविवार की सुबह बहियार में शौच करने निकले कुछ ग्रामीणों की नजर बगीचे में एक पेड़ से लटक रहे लड़की के शव पर पड़ी।

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी थाने को दी। गांव के ही पास बगीचे में युवती का शव मिलने की जानकारी पूरे इलाके में फैल गयी। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी। बताया गया कि लड़की गांव के ही एक लड़के से प्रेम करती थी। शनिवार की देर रात लड़का उस लड़की को शादी करने के लिए अपने घर लेकर चला गया। लेकिन लड़के के घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। लड़की के पिता ने थाने में रसुलपर धुरिया पंचायत की ग्राम कचहरी की पंच रेणु देवी सहित छह से अधिक लोगों पर अपनी पुत्री की हत्या करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।