• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पांच घण्टे में 56 गिरफ्तार

Posted on: Fri, 18, Nov 2016 9:16 PM (IST)
पांच घण्टे में 56 गिरफ्तार

हरदोई: एएसपी पूर्वी बीसी दुबे के नेतृत्व में वारण्टियों के धरपकड़ का अभियान पाँच घण्टे तक जारी रहा। पांच घंटे में 56 वांछित अपराधी व वारण्टी गिरफ्तार किये गये। देर रात पुलिस अधीक्षक राजीव मेहरोत्रा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे के नेत्रत्व में वांछित अभियुक्तों एवं वारण्टियों की गिरफ्तारी का सधन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्रारा पुलिस टीम के साथ प्रभावी दबिशें दी गई और कुल 13 वांछित अभियुक्त एवं 42 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिसके फलस्वरूप 1 पुरस्कार घोषित अपराधी सहित कुल 56 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी। इस बड़ी गिरफ्तारी सें जिले के 56 अभियुक्त जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। एसपी ने टीम को शाबाशी दी है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।