• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पार्टी के भीतर कोई समस्या नहीं

Posted on: Sat, 17, Sep 2016 2:28 PM (IST)
पार्टी के भीतर कोई समस्या नहीं

आगरा: (विष्णु गुप्ता) एक कार्यक्रम में आगरा पहुंचे सूबे के काबीना मंत्री आजम खान ने नेताजी को पार्टी का मुखिया बताकर उनकी हर बात पर सहमति की बात की। वे बोले कि जो नेताजी कहेंगे वह सर्व मान्य होगा। समाजवादी पार्टी में कुछ भी परेशानी नहीं है। सपा सरकार में सब कुछ ठीक है। जो भी समस्याएं थीं वो हल हो चुकी हैं। नाम लिए बगैर उन्होंने राज्यसभा सांसद अमर सिंह पर चुटकी ली कि जो बाहरी हैं, उनके चेहरे सामने आ रहे हैं। दाढ़ी में तिनका होने पर जरूरत न होने पर भी बोलने लगते हैं।

सवालों से बचते दिखे मंत्री।

कबीना मंत्री मीडिया के सवालों से बचते दिखे। पहले उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई और कहा कि मीडिया बातों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाता है। पार्टी में जो भी बातें थीं। अब हल हो चुकी हैं। आजम बोले कि यहां पर एक धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होने आए हैं। यहां पॉलिटिकल कार्यक्रम में शिरकत नहीं करने आए, इसलिए राजनीति की कोई बात नहीं करना चाहते हैं।

दरगाह पर जीर्णोद्धार के लिए संग ए बुनियाद

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान ने भगवान टॉकीज स्थित शहीद-ए-सालिस फाउण्डेशन द्वारा दरगाह शहीद ए सालिस के कराए जा रहे जीर्णोद्धार कार्य की संग-ए-बुनियाद रखी। उनके साथ राज्यसभा सदस्य वसीम रिजवी, सपा महानगर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी के साथ सपा नेता मौजूद थे। दरगाह कमेटी पदाधिकारियों ने यहां विधानसभा चुनाव में उनकी कामयाबी के लिए दुआ की।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।