• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

सोनाक्षी को एक हिट फिल्म का इंतजार

Posted on: Sat, 14, May 2016 12:56 PM (IST)
सोनाक्षी को एक हिट फिल्म का इंतजार

मुंबई: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा हिट फिल्म का इंतजार कर रही है। सोनाक्षी सिन्हा की लबे अर्से से कोई फिल्म नहीं आई है। उनकी अंतिम हिट फिल्म ‘हॉलिडे’ थी, जिसकी सफलता का पूरा श्रेय अक्षय कुमार को गया। अब सोनाक्षी एक हिट का बेसब्री से इंतजार कर रही है। उनकी उम्मीद आने वाली फिल्म ‘अकीरा’ से है।

इस फिल्म को लेकर वे बहुत उत्साहित हैं। ए. आर. मुरूगादास द्वारा निर्देशित इस एक्शन ओरियंटेड फिल्म में उनका एक बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिलेगा। यह उनके कैरियर के लिए टर्निंग पॉइंट वाली फिल्म साबित हो सकती है। अब तक बनी महिला प्रधान फिल्मों में यह सबसे महंगी है। इस फिल्म की निर्माण लागत ने ‘जज्बा’ को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।

2011 में प्रदर्शित निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित फोर्स के निर्माता विपुल शाह अब इसका सीक्वल फोर्स-2 बना रहे हैं। इसमें सोनाक्षी, जॉन अब्राहम के साथ भारतीय गुप्तचर एजेंसी रॉ एजेंट के किरदार में हैं। इसका निर्देशन अभिनय देव कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा की अक्षय के साथ अच्छी ऑन स्क्रीन बॉन्डिंग के चलते उन्हें विपुल शाह ने अक्षय के अपोजिट नमस्ते इंग्लैंड के लिए साइन किया है।

माध्यम पंजाब केसरी




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।