• Subscribe Us

logo
24 मई 2024
24 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अमेठी की महिलाओं को होली पर गिफ्ट देंगी स्मृति इरानी

Posted on: Sun, 13, Mar 2016 11:41 AM (IST)
अमेठी की महिलाओं को होली पर गिफ्ट देंगी स्मृति इरानी

अमेठी: राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी इस बार होली पर महिलाओ को साडी बांटने की तैयारी में है। गांधी परिवार के गढ़ कहे जाने वाले अमेठी के कांग्रेस कार्यकर्ता जहां प्रशान्त किशोर के चुनाव प्रबंधन को लेकर उत्साहित हैं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता इस दांव से बेफिक्रदिख रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद इरानी जब दीपावली पर यहां आई थी उन्हाने अमेठी संसदीय क्षेत्र के पांचो विधानसभाओं के एक-एक गांव में हर घर में दिवाली गिफ्ट के तौर पर साडी भिजवाई थी। इस बार ईरानी ने इसका दायरा 5 गुना बढा दिया है। केन्द्रीय मंत्री ने इस बार बतौर होली गिफ्ट हर विधानसभा के पांच-पांच गांव का चयन किया है जहां न पार्टी, न जाति, न धर्म हर घर को होली गिफ्ट के तौर पर ईरानी साडी देने जा रही हैं।

अमेठी संसदीय क्षेत्र के 25 गांव में ईरानी का यह गिफ्ट रविवार से पहुचना शुरू हो जाएगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि रविवार से वितरण शुरू होगा और पांचो विधानसभा में वितरण किया जाएगा। गिफ्ट में साडी सेट के साथ ही साथ रंग, अबीर और गुलाल भी होंगे। होली गिफ्ट के वितरण की भी शुरूआत तिलोई विधानसभा क्षेत्र के 5 गांव में कल से शुरू होगी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चरित्र निर्माण शिविर में बच्चों ने सीखा दंड बैठक, सूर्य नमस्कार, लाठी के मार एवं बचाव मतदान की समाप्ति तक सील रहेगी भारत नेपाल सीमा शरीब खरीदते, बेंचते 2 गिरफ्तार जानिये लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्चे 44 डिग्री पार हुआ जिले का तापमान, गर्मी से लोगो का हाल बेहाल Ayodhya: सरयू में डूबे युवक का शव बरामद, डूब कर मरने वालों का सिलसिला जारी GUJRAT - Bharuch: अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में 2 की मौत