• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

यमुना में डूबने से तीन की मौत

Posted on: Wed, 31, May 2017 12:55 AM (IST)
यमुना में डूबने से तीन की मौत

मथुराः मथुरा जिले के मांट क्षेत्र में यमुना में नहाते समय 4 युवक डूब गए जबकि एक को ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बचा लिया। पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब गांव के लोग छारी गांव में भागवत के समापन के बाद यमुना में महिलाएं कलश विसर्जन करने लगी और उसी दौरान 5 युवक नहाने के लिए यमुना में कूद गए। उन्होंने बताया कि नहाते समय 5 युवक डूबने लगे तभी शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक को बाहर निकाल लिया जबकि 4 डूब गए। गोताखोरों की मदद से तीन शवों को बाहर निकाल लिया गया जबकि चौथे की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त योगेन्द्रपाल, हितेन्द्र और राकेश के रूप में हुई है। वकील नामक युवक की तलाश जारी है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।