बसपा सरकार बनी तो जेल जायेंगे गुण्डे
बसपा सुप्रीमो मायावती ने गाजियाबाद में जनसभा के दौरान भाजपा और सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र सरकार आरक्षण खत्म कर देगी। भाजपा ने चुनावी वादों का एक चैथाई फीसदी काम भी पूरा नहीं किया है। भाजपा शासित प्रदेशों में अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा है। वे आतंकवाद पर अल्पसंख्यकों पर शक करते हैं।
मायावती ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार ने बसपा सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर चलाई है। उन्होंने जनता से भाजपा के प्रलोभन में न आने की भी बात की। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार बनने पर सबसे पहले सपा के जंगलराज का सफाया किया जाएगा। सभी आपराधिक तत्वों को जेल में भेज दिया जाएगा ताकि फिर प्रदेश में हमारी बहन- बेटियां शाम और रात को भी आराम से आ -जा सकें। जनता भाजपा की नोटबंदी और सपा के जंगलराज से दुखी है।