• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नाजायज़ सम्बन्धों से नाराज पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया

Posted on: Fri, 16, Feb 2024 10:17 PM (IST)
नाजायज़ सम्बन्धों से नाराज पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया

लखनऊ, उ.प्र.। बाराबंकी में एक पति ने पत्नी की गर्दन काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया और कटा हुआ सिर हाथ में लेकर थाने की ओर चल दिया। रास्ते में ही पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने पुलिसवालों से कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी। गिरफ्तार कर लो। घटना फतेहपुर कोतवाली के बसारा गांव की है।

आरोपी पति का नाम अनिल है। शुक्रवार सुबह घर में उसको एक लव लेटर मिल गया। इसके बाद उसने आपा खो दिया। बांका उठाकर पत्नी का सिर कलम कर दिया। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी को शक था कि पत्नी का किसी और से सम्बन्ध है। पता चला है दोनों की 8 साल पहले शादी हुई थी। अनिल कनौजिया पत्नी वंदना (24) और एक साल के बेटे के साथ रहता था। वह मिस्त्री का काम करता है। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह उसके घर से लड़ाई झगड़े की आवाज आ रही थी। क्योंकि, अक्सर दोनों में विवाद होता रहता है। इसलिए कोई घर नहीं गया। थोड़ी देर में वंदना की तेज चीख सुनाई दी। यह सुनकर पड़ोसी अनिल के घर पहुंचे तो वहां का नजारा देख दंग रह गए।

अनिल अपने एक हाथ में वंदना का कटा हुआ सिर पकड़े हुए था। दूसरे हाथ में खून से लथपथ बांका था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह अनिल सुबह काम पर चला गया था। हालांकि, थोड़ी देर बाद वह फिर वापस घर आ गया। पत्नी उस वक्त घर के काम कर रही थी। उसने पत्नी को कमरे के अंदर बुलाया और हत्या कर दी। इसके बाद अनिल पत्नी के सिर को बाल पकड़कर पुलिस चौकी इसरौली की ओर चलने लगा। अनिल ने लोगों से कहा कि आज तो हद हो गई। वंदना के अफेयर का शक सही निकला। उसके प्रेमी की चिट्ठी मैंने देखी तो फिर मैं अपने आप पर काबू नहीं रख पाया। इसीलिए हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पूरे मामले की जांच करके आरोपी पति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फोटो आरोपी के घर की है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।