• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गठबंधन उम्मीदवार को जिताने के लिये हुई कांग्रेस, सपा की संयुक्त बैठक

Posted on: Sat, 09, Mar 2024 4:55 PM (IST)
गठबंधन उम्मीदवार को जिताने के लिये हुई कांग्रेस, सपा की संयुक्त बैठक

बस्ती, 09 मार्च। इण्डिया गठबंधन की पहली बैठक काग्रेस पार्टी के कटेश्वरपार्क स्थित कार्यालय पर हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री एवं गठबंधन की ओर से घोषित लोकसभा उम्मीदवार रामप्रसाद चौधरी ने कहा देशभर में ऐसा माहौल बन गया है कि नौकरशाह भी सरकारी एजेण्ट बनकर कार्य कर रहे हैं। इलेक्टोरेल बाण्ड, दलितों, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बेरोजगारी, पेपर लीक, चण्डीगढ़ मेयर चुनाव जैसे तमाम प्रकरण हैं जिनको लेकर पूरी भाजपा शर्मसार है और उसके नेता जनता को मुह दिखाने लायक नही हैं। हमे जनता के बीच मजबूती से जाकर सामाजिक न्याय की बात करनी है।

उन्होने कहा देश में सच और झूठ के बीच जंग चल रही है, राहुल गांधी ने एक वर्ष के भीतर जिन मामलों को उठाया है उनको लेकर सरकार की पोल खुली है और जनता को भाजपा के असली चाल चरित्र का ज्ञान हुआ है। उन्होने कहा मनरेगा, आरटीआई, खाद्य सुरक्षा बिल, जैसी अनेक योजनायें मनमोहन सरकार के कार्यकाल में लाई गयीं। रामप्रसाद चौधरी ने कहा 2024 का चुनाव आज तक हुये चुनावों से भिन्न है। इस बार भाजपा जीती तो लोकतंत्र खत्म हो जायेगा और एक तानाशाह के हाथों में देश की कमान होगी। जनता को तय करना कि मताधिकार खोना है या लोकतंत्र को और ज्यादा मतबूती देनी है। उन्होने कांग्रेसजनों से मिल रहे अपार समर्थन के प्रति आभार जताया।

सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा चौराहों, गांव की चौपालों पर एक ही बात हो रही है, कि गठबंधन उम्मीदवार से भाजपा को मुह की खानी पड़ेगी और जिस तरह से भाजपा के पांच विधायकों की ताकत विधानसभा चुनाव में धरी रह गई थी और जनता ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के सिर जीत का सेहरा बांधा था उसी तरह राम प्रसाद चौधरी ऐतिहासिक जीत दर्ज करायेंगे और देश से नफरत का माहौल खत्म होगा, विकास की गंगा बहेगी।

पूर्व विधायक अिंबका सिंह, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा भारत कभी गोडसे का समर्थन नही कर सकता। भाजपा गोडसे को स्थापित करने के लिये एड़ी चोटी एक कर रही है लेकिन विदेशों में जाकर प्रधानमंत्री गांधाजी को महिमामंण्डित करते हैं। ये बात पूरी दुनिया जान चुकी हैं। इसी तरह अरबों रूपया खर्च कर हमारे नेता राहुल गांधी को पप्पू बनाने की कोशिश कर रही है, जबकि भारत जोड़ो यात्रा निकालकर राहुल गांधी ने झूठ और नफरत की बुनियाद पर खड़ी सरकार के मुह में कालिख पोत दिया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा गठबंधन उम्मीदवार की शानदार जीत दर्ज कराने के लिये कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता पूरी ताकत से लगेगा। दोनो दलों के समन्वय से बस्ती में इण्डिया गठबंधन इतिहास रचेगा। उन्होने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता मो. रफीक खां ने किया। बैठक को पूर्व विधायक रामजियावन, काजी सुहेल अहमद, अनिरूद्ध त्रिपाठी, नर्वदेश्वर शुक्ला, जयंत चौधरी, महेन्द्र श्रीवास्तव, बाबूराम सिंह, गिरजेश पाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर यादव, सुरेन्द्र मिश्रा, देवी प्रसाद पाण्डेय, अशफाक आलम कुरेसी, साधूसरन आर्या, विश्वनाथ चौधरी, मुकुल प्रताप नारायण पाण्डेय, पिण्टू मिश्रा, मीरा सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष डा. शीला शर्मा, सबीहा खातून, शीतला शुक्ला, अमित सिंह, रामभवन शुक्ला, तप्पे बाबा,

शेर मोहम्मद, रंजना सिंह, नीलम विश्वकर्मा, सुनील पाण्डेय, अवधेश सिंह, अलीम अख्तर, गंगा मिश्रा, अरूण पाण्डेय, डा. वाहिद, विरेश सिंह, मंजू पाण्डेय, मो. सिद्धीक, कम्मो, राना प्रताप सिंह, हरिश्चन्द्र शुक्ला, घनश्याम शुक्ला, लालजीत पहलवान, डीएन शास्त्री, लक्ष्मी यादव, मो. अशरफ अली, रामधीरज चौधरी, अतीउल्लाह सिद्धीकी, डा. मारूफ, डा. वाहिद, कुंवर जितेन्द्र सिंह, राजबहादुर निषाद, सोमनाथ संत, सुबाष गुप्ता, रामप्रीत, अजय सिंह, समसुद्दीन, सरोजबाला, आलोक तिवारी राजू बाबा, सर्वेश शुक्ला, गणेश दूबे, अकरम अंसारी, जावेद अहमद, सत्य प्रकाश सिंह, सरवर अंसारी, जोखू यादव, राकेश मणि, बालमुकुन्द मिश्रा, पृथ्वीपाल चौधरी, साधू पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, विनय तिवारी र्फ बंगाली आदि का योगदान रहा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।