• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गोवंशों के लिये दान कर दिया एक बीघा खेत का हरा चारा

Posted on: Thu, 15, Jun 2023 9:04 PM (IST)
गोवंशों के लिये दान कर दिया एक बीघा खेत का हरा चारा

मीडिया दस्तक न्यूज, देवरिया (ओपी श्रीवास्तव)। वर्तमान समय में एक तरफ जहां लोग निराश्रित गोवंशो को पालने में कोताही बरत रहे हैं वहीं एक जागरूक नागरिक ने अपने एक बीघा खेत में बोया गया हरा चारा निराश्रित पशुओं के लिए दान कर दिया। गुरुवार को इस मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी ऐतिहासिक और अनुकरणीय घटनाक्रम के साक्षी बने।

इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि विकास खण्ड देवरिया सदर के ग्राम पंचायत पिपरा चन्द्रभान, टोला देवड़ार में राघवेन्द्र प्रताप शाही ने अपने निजी खेत में एक बीघे जमीन में बोई गयी सूडान हरा चारा को वृहद गो संरक्षण केन्द्र, पिपरा चन्द्रभान के निराश्रित गोवंशों को खिलाने हेतु दान कर दिया। उन्होंने कहा कि इस खेत में बोई गयी सूडान चरी को आज प्रथम दिन काटकर गोवंश को सौंपा गया।

अब प्रतिदिन पिपरा चन्द्रभानके निराश्रित गोवंशों को आवश्यकता अनुसार काट कर जाता रहेगा। उन्होंने इस कार्य के लिए राघवेन्द्र प्रताप शाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा जनपद के अन्य पशुपालक भाईयों से अपील किया गया कि इसी प्रकार अन्य पशुपालनक भाई जिनके पास अतिरिक्त हरा चारा उपलब्ध हो उसे निराश्रित गोवंश हेतु दान देने का कष्ट करें। यह अत्यंत ही पुनित कार्य है। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, देवरिया, कुँवर राणा प्रताप सिंह, भारतीय किसान यूनियन, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा एवं डॉ० अरूण कुमार शाही सेवानिवृत्त अपर निदेशक, पशुपालन तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।