• Subscribe Us

logo
04 जून 2024
04 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

निर्दयी मां ने कूयें में फेक दिया 6 बच्चों को

Posted on: Tue, 31, May 2022 9:54 PM (IST)
निर्दयी मां ने कूयें में फेक दिया 6 बच्चों को

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंक दिया और बाहर बैठकर उन्हें मरता हुआ देखती रही। इसके बाद महिला को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया है। यह वाकया रायगढ़ जिले के महाड़ तालुका के बोरवाड़ी गांव का है। मंगलवार सुबह तक सभी 6 शवों को बाहर निकाल लिया गया था।

मरने वालों में पांच लड़कियां और एक लड़का शामिल है। महिला ने पूछताछ में बताया है कि सोमवार सुबह उसके ससुर ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की थी। इस बात से नाराज महिला ने रात में अपने बच्चों को मारने का कदम उठाया। मरने वाले बच्चों की उम्र 10 से 3 साल के बीच है। आरोपी मां का नाम रूना चिखुरी साहनी (30) है। मृतकों में रोशनी (10), करिश्मा (8), रेशमा (6), विद्या (5), शिवराज (3) और राधा (3) शामिल हैं। बच्चों के मरने की पुष्टि हो जाने के बाद, महिला ने भी आत्महत्या के लिए कुएं में छलांग लगाई थी, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। वारदात की सूचना मिलते ही महाड़ के विधायक भरत गोगावले पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को गिरफ्तार करवाया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।