• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अयोध्या में नहाते वक्त युवक की डूबकर मौत

Posted on: Sat, 14, Aug 2021 9:41 AM (IST)
अयोध्या में नहाते वक्त युवक की डूबकर मौत

अयोध्या, U.P. (प्रभाकर) गोसाईगंज कोतवाली के दिलासीगंज घाट पर स्नान करते समय एक किशोर की नदी में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरो की सहायता से किशोर की का शव ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बरामद किया। किशोर की पहचान गोसाईगंज कोतवाली के बेनवा गाँव निवासी 15 वर्ष का अंशदीप तिवारी के रूप में हुई। एसएचओ कृष्णकुमार मिश्र के अनुसार अंशदीप तिवारी पुत्र शत्रुघ्न तिवारी अपने ननिहाल सोनोरा गाँव में आया हुआ था।

शुक्रवार को सुबह वह से दिलासीगंज घाट पर दो अन्य दोस्तों के साथ आया हुआ था। अंशदीप घाट पर अकेले स्नान करने लगा। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने जब उसे डूबते देखा तो शोर मचाया। जानकारी पाते ही कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर गोताखोरो के साथ पहुंची। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरो ने किशोर का शव को खोज निकाला और पीएम के लिए भेजा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।