• Subscribe Us

logo
01 मई 2024
01 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नाबालिग प्रेमी युगल ने किया सुसाइड, ऑनरकिलिंग की आशंका

Posted on: Sun, 26, Jul 2020 5:06 PM (IST)
नाबालिग प्रेमी युगल ने किया सुसाइड, ऑनरकिलिंग की आशंका

गाजीपुरः जिले के दिलदार नगर थाना क्षेत्र के महना गांव में नाबालिग प्रेमी युगल ने एक साथ जान दे दी। लड़के के परिजनों ने शव को बिना पुलिस को सूचना दिए दाह संस्कार कर दिया, जबकि लड़की को कब्रिस्तान में मिट्टी देने ले जाते वक्त पुलिस मौके पर पहुंच गयी, शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया महना गांव निवासी 14 साल की लड़की कक्षा 10 की छात्रा है। वह भदौरा के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी। इसका गांव के ही 15 साल के दूसरे धर्म के लड़के से प्रेम संबंध था। यह लड़का दिलदार नगर स्थित एक विद्यालय के ग्यारहवीं का छात्र था। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा की दोनों ने एक साथ जीने मरने की ठान ली। शनिवार देर रात लड़की ने अपने घर मे दुपट्टे के फंदे से झूल कर तो लड़के ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी जमानिया सुरेश शर्मा ने घटना के बारे लोगों से जानकारी ली और मामले की छानबीन में जुट गए। लड़की और लड़का दोनों ही बहुत गरीब परिवार से हैं। घटना के बाद से ही लड़की का पिता फरार है। मामल को ऑनरकिलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने कान्हा गौशाला में सेवा कर दान किया सामग्री