हवाई फायर कर इहशत फैलाने वाले गिरफ्तार
दक्षिण दिनाजपुर, उत्तर बंगालः (लक्ष्मी शर्मा) बालुरघाट जिले के महकमा शहर गंगरामपुर के कादिघाट इलाके में शराब के नशे में बंदूक से फायर कर लोगो में आतंक फैलाने वाले दो लोगो को पोलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गत रात गंगारामपुर पोरसभा के एक नम्बर वार्ड में कादिघट के गंभीरा टला इलाके में दो असामाजिक तत्वों ने आतंक फ़ैलाने के लिए गोली चलाया और नशे में इधर उधर घूम रहे थे। दोनों आरोपियों के नाम जगदीस हालदार स्थानीय युवक व उज्ज्वल हालदार बगल के ही गाव सियाल कुडिर का रहनेवाला है। गत रात ये दोनों इस इलाके में 10 बजे के आसपास एक साथ बंदूक के साथ देखा गया। उनके हाथ में बंदूक देख लोगो में डर फ़ैल गया। बंदूक से हवा में दो फायर किये गये। इलाके के लोगो ने दोनों को पकडकर पिटाई की और पोलिस के हवाले कर दिया। आज दोनों को महकमा अदालत में पेश किया गया। वो ऐसा क्यों कर रहे थे ये नही पता चल पाया।