छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला के पति, भाई को पीटा
दक्षिण दिनाजपुर, उत्तर बंगालः (लक्ष्मी शर्मा) दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट के भाटपाड़ा इलाके में कालीपूजा मेला में एक महिला के साथ अश्लील भाषा का प्रयोग करने व छेड़छाड का विरोध करने पर महिला के भाइयो को दबंगों ने पीट दिया। बाद में दोनों परिवारों में मारपीट हुई। इस घटना में 5 लोग घायल हुये।
दोनों परिवारों की तरफ से थाने में शिकायत दर्ज कराई गयी है। मिली जानकारी के अनुसार बालुरघाट के भाटपड़ा में मंगलवार को कालीपूजा का मेला लगा था जिसमे बालुरघाट के खिदिर इलाके की रहनेवाली एक महिला अपने दादू के घर घूमने आई थी। साथ में उसके भाई और पति भी थे। मेले में जाते ही लालामाटी इलाके के कुछ लोग महिला से अश्लील भाषा में बोलने लगे व छेड़छाड़ करने लगे। भाई और पति के सामने ही वे मनमानी कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने भाई और पति दोनों को पीटा। घटना देख आसपास के लोग आ गये, इसके बाद दबंग मेला छोड़कर भाग गये।
बाद में आरोपियों का पक्ष ले कुछ लोग रात को ही महिला के दादू के घर गये। घटना का समाधान करने दूसरे दिन बुधवार को सुबह महिला के परिवार के लोग लालमाटी पहुचे। वहां दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। महिला के परिवार वालो की तीन बाइक तोड़ दी गई। घटना में दो महिला सहित 5 घायल हुये। सभी अस्पताल में भर्ती हैं। पीडिता महिला ने बताया की मेले में छेड़छाड़ का प्रतिवाद करने पर ही ये सब हुआ। मुझे न्यान चाहिए। महिला के दादू ने बताया की मेला देखने आई मेरी नातिन के साथ गलत ब्यवहार किया फिर समाधान के नाम पर मारपीट की। पोलिस मामले की छानबीन कर रही है।