• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मंडल पद यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत

Posted on: Mon, 21, Jan 2019 10:19 PM (IST)
मंडल पद यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत

मऊ ब्यूरोः (सईद जफर) समाजवादी सामाजिक न्याय बीपी मंडल पदयात्रा आज दूसरे दिन मऊ नगर मिर्ज़ाहादीपुरा से चलकर मऊ नगर पार्टी कार्यालय होते हुए पहसा हलधरपुर होकर रतनपुरा पहुंची। यहां समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडल पदयात्रा का जगह जगह पर फूल-मालाओं से स्वागत किया।

पदयात्रा के संयोजक अजीत यादव उर्फ विधायक इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र नेता के नेतृत्व में यात्रा गाजीपुर से चलकर वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़ होते हुए मऊ पहुंची। पदयात्रा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि आज देश का हालात बोल रहा है कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी है उसकी उतनी भागीदारी है। लोकतंत्र में राजा और रंक के मत का समान अधिकार होता है। जिससे देश के भविष्य का निर्माण होता है। समाज में असमानता क्यों है। जनमत का समान अधिकार है तो आपको भी सामान अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन पिछड़ों और दलितों का दुर्भाग्य है कि उनके अधिकार को मुट्ठी भर लोग छीन रहे हैं।

जो अज्ञानता और असंगठित होने का कारण है। जिनको अल्पसंख्यक की भूमिका में रहना चाहिए वह हक छीनकर राजा बन बैठे हैं। जिनको राज करना चाहिए वह गुलामी की जिंदगी जी रहे हैं। बी पी मंडल पदयात्रा संदेश देने चली है कि हे पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, किसान भाइयों अपने हक लेने के लिए जागो इकट्ठा और होकर संघर्ष करो और अपना अधिकार समझ कर देश की गद्दी पर कब्जा करो। पदयात्रा के संयोजक अजीत यादव उर्फ विधायक कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री शिवप्रताप मुन्ना, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, मन्नू पहलवान, अशोक यादव, कौशल यादव, शशि राज यादव बीरू, प्रेमचंद यादव आदि ने संबोधित किया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर मतदान के लिए किया प्रेरित DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी