• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

गांव में चला रहा था शराब का अवैध ठेका, पुलिस ने पकड़ा

Posted on: Thu, 23, Nov 2017 10:08 PM (IST)
गांव में चला रहा था शराब का अवैध ठेका, पुलिस ने पकड़ा

श्रीगंगानगरः (विनोद सोखल)रायसिंह नगर तहसील क्षेत्र में शराब का अवैध ठेका चला रहे एक व्यक्ति को मुकलावा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की पैरवी में आए दो व्यक्तियों ने पुलिस थाना पहुंचकर रात में हंगामा किया। इस पर पुलिस ने इन दोनों को भी शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। अवैध शराब बिक्री करने के आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर हैड कांस्टेबल बलवान ने जाब्ते के साथ शाम 7 बजे कार्रवाई की।

मुकलावा थाना क्षेत्र स्थित झोटांवाली गांव में अशोक कुमार पुत्र गंगाबिशन बिश्नोई निवासी 9 एनआरडी (सूरतगढ़) को अंग्रेजी-देशी शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा। वह गांव में अवैध रुप से शराब ठेका चला रहा था। पुलिस ने बताया कि मौके से अंग्रेजी शराब एट पीएम की 10 बोतलें, बीयर की 10 बोतलें, 542 देसी पव्वे और शराब बिक्री के 16200 रुपए भी अशोक से बरामद किए गए। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने में ले आई। बाद में रात 9 बजे दो जने बोलेरो में सवार होकर अशोक की पैरवी करने थाना में आए।

पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्तियों ने अशोक की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताते हुए उसे छोडऩे और मुकदमा दर्ज नहीं करने की मांग की। मना करने पर दोनों जनों ने हंगामा करते हुए माहौल तनावपूर्ण कर दिया। इस पर दोनों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी पहचान चरणजीत सिंह और मजेन्द्र सिंह निवासी 1 एनपी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन दोनों आरोपियों की शराब कारोबार में संलिप्तता संभावित है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।