• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

जल्द बीजेपी में दिखेंगे स्वामी प्रसाद

Posted on: Sun, 26, Jun 2016 1:21 PM (IST)
जल्द बीजेपी में दिखेंगे स्वामी प्रसाद

कानपुर: कानपुर देहात के गांव चन्दनामऊ में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया ने मीडिया से कहा कि वे जल्दी ही भाजपा में दिखेंगे। जानकारी के अनुसार मीडिया द्वारा पूछा गया एक सवाल कि जो मायावती और मुलायम का नहीं हो सका वो भाजपा का कैसे होगा। मीडिया के इस सवाल पर कठेरिया ने चुटकी लेते हुए कहा कि सपा में कोई पिटने और अपमानित होने के लिए तो जाएगा नहीं। कठेरिया ने कहा कि बसपा पहले से ही कमजोर है, वह मौर्य के जाने से ही कमजोर नहीं हुई है।

वहीं आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की नीति के बारे में पूछे जाने पर कठेरिया ने कहा कि भाजपा का मुख्य उदेश्य सुशासन और विकास होगा। भाजपा अपने इसी उदेश्य से यूपी में अपना बहुमत बनाकर अपनी सरकार बनाएगी। क्या भारतीय जनता पार्टी भगवाकरण कर रही है? इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भगवा कोई गाली नहीं है। भगवा चोर नहीं है, डाकू नहीं है, भगवा इस देश की संस्कृति है। उन्होंने कहा कि जो देश के लिए अच्छा होगा वो जरूर होगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।