• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

आमजन को मिलेगा आरओ का ठंडा पानी

Posted on: Sun, 24, Apr 2016 1:05 PM (IST)
आमजन को मिलेगा आरओ का ठंडा पानी

प्रतापगढ़: बेल्हावासियों को गर्मी में राह चलते प्यास लगने पर बोतलबंद पानी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राहगीरों को भी जल्द ही खासी राहत मिलने जा रही है। नगर पालिका आमजन की सुविधा के लिए नगर में आरओ प्लांट लगाने जा रही है। साथ ही भीड वाले इलाकों में वाटर कूलर भी लगाए जाएंगे। शनिवार को आयोजित नगर पालिका बोर्ड की बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है।

अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2016 -17 के बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इसमें लगभग 42 करोड़ की आय होने का अनुमान जताया गया है। इसके सापेक्ष 38.68 करोड रुपये व्यय होने का अनुमान है।

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर में आरओ प्लांट लगाया जाएगा। साथ ही भगवा चुंगी, चैक जैसे भीघ् भाघ् वाले इलाकों में वाटर कूलर लगाए जाएंगे। पहले चरण में पांच वाटर कूलर लगाए जाएंगे। नगर की जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सभी पंप स्वचालित किए जा रहे हैं।

60 केवीए डिजिटल सर्वर स्टेबलाइजर व 5 हजार लीटर के तीन वाटर टैंक मय ट्राली क्रय किए जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई। बिजली के दुरुपयोग को रोकने व बिजली बचाने के लिए नगर भर में अब एलईडी लगाए जाएंगे। सारी स्ट्रीट लाइट बदली जाएंगी। साथ ही इन स्ट्रीट लाइट में सोलर सेंसर लगाया जाएगा। अंधेरा होने पर स्ट्रीट लाइट जलेंगी और उजाला होने पर बंद हो जाएंगी। कंपनी बाग में आम जनता के लिए सार्वजनिक जिम स्थापित किया जाएगा।

बैठक में अवास्थापना विकास निधि से ट्रेजरी चैराहा से गाजी चैराहा होते हुए पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने तक, पृथ्वीराज चैराहा से नगर पालिका की सीमा तथा राजापाल चैराहे से एसपी आवास की तरफ तक फुटपाथ निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया गया।

इसके साथ ही सहोदरपुर पश्चिमी वार्ड में नया माल गोदाम रोड पर नाला निर्माण तथा दहिलामऊ उत्तरी वार्ड में नाला निर्माण के कार्य को भी अन्य मद से कराए जाने का निर्णय लिया गया। संचालन अधिशाषी अधिकारी अवधेश यादव ने किया। हेमलता, फिरोज, जानकी, त्रिलोचन, सीता देवी, छाया श्रीवास्तव, आशा किरण, उर्मिला सिंह, रेहाना बेगम, धर्मशील शुक्ल, श्रीराम, राजेंद्र मौर्य मौजूद रहे ।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।