• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

बिहार चुनाव: पहले चरण के चुनाव प्रचार में दलों ने झोंकी ताकत

Posted on: Sun, 04, Oct 2015 6:10 PM (IST)
बिहार चुनाव: पहले चरण के चुनाव प्रचार में दलों ने झोंकी ताकत

मधवापुर, मधुबनी, बिहार: (दीपक कुमार) बिहार विधानसभा चुनाव के चुनाव प्रचार के लिए पार्टियां दिन-रात एक करके चुनाव प्रचार कर रही है। जनता को लुभाने के लिए नेताजी हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। पहले चरण के 49 विधानसभा चुनाव के लिए 33 जगहों पर 17 नेताओं ने अब तक जनसभाएं की हैं। 17 नेताओं में से सात हेलिकाॅप्टर से प्रचार करने पहुंचे थे। बांका में पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिना नीतीश का नाम लिए कटाक्ष किया कहा कि वे अहंकारी हैं। मोदी ने कहा कि आप एक बार विकासवाद के नाम पर वोट दें फिर देखें किस तरह बिहार का विकास होगा। सब का सहयोग रहा तो बिहार अब पछे मुडकर नहीं देखेगा। मोदी ने कहा कि हिन्दुस्तान का बदलाव बिहार से शुरू होगा। देश में बडे आंदोलनों की शुरूआत बिहार से ही हुई है। इसलिए बिहार के बांका से परिवर्तन का शंखनाद करने आया हूं। विशाल जन सभा को देख मोदी ने कहा कि इस बार बिहार के लोग दो दिवाली मनाएंग। एक चुनाव परिणाम के दिन, दूसरी असली दिवाली के दिन। जिन नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी है उनमें एनडीए के राजीव प्रताप रूडी और सीपी ठाकुर ने भागलपुर के कहलगांव और गोपालपुर में सभा की। गिरिराज सिंह, मनोज तिवारी, अजय निषाद-समस्तीपुर, तेघडा, लखीसराय, सूर्यगढा में थे। नित्यानंद राय, सत्यपाल जी महाराज-हिसुआ, मटिहानी, परबत्ता में गरज रहे थे। उपेन्द्र कुशवाहा, राम कृपाल यादव-हसनपुर, मोरवा, मोहिदीननगर में महागठबंधन पर बरस रहे थे। वहीं जीतन राम मांझाी, शकुनी चैधरी-तारापुर में सभा को संबोधित कर रहे थे। चिराग पासवान अपने संसदीय क्षे़त्र जमुई के सिकंदरा में वोट मांग रहे थे। नीतीश कुमार भागलपुर के बिहिपुर, बेगूसराय के बखरी, मटिहानी, समस्तीपुर के उजियारपुर, विभूतिपुर में गरज रहे थे। लालू यादव समस्तीपुर के कल्याणपुर, उजियारपुर, बेगूसराय के बछवाडा में हुंकार भर रहे थे। वहीं,वशिष्ठ नारायण सिंह, गुलाम रसूल बलियावी भागलपुर के नाथनगर और खगडिया के बेलदौर में आग उगल रहे थे। प्रथम चरण के लिए अलग-अलग जिलों में सभा हुई। तस्वीर भी बदली-बदली थी। कहीं भीड ज्यादा थी तो कहीं कम। लेकिन सभी सभाओं में एक बात काॅमन थी और वह थी मुददा। वही मुददा जो पिछले कई दिनों से एक-दूसरे के पाले में फेंकी जा रही है। लेकिन जनता को सुननी सबकी है और करनी अपने मन की है।

लालू के 9वीं पास बेटे की सम्पति 91 लाख

फोटो-नामांकन के समय अपने पिता लालू यादव के साथ तेजस्वी यादव

मधवापुर, मधुबनी, बिहार: (दीपक कुमार) आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया। वह राधोपुर सीट से चुनाव लड रहे हैं। तेजस्वी द्वारा नामांकन के समय दी गई जानकारी के अनुसार तेजस्वी 9वीं पास हैं। तेजस्वी ने 9वीं दिल्ली के आर के पुरम के डीपीएस स्कूल से पास की है। नामांकन दाखिल करने के दौरान लालू यादव भी उनके साथ थे।

प्रोफेशन-बिजनेश और क्रिकेटर

तेजस्वी अपना प्रोफेशन सामाजिक कार्य, क्रिकेटर और बिजनेश बताया है। उन पर 34 लाख का कर्ज है। उन्होंने मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से कर्ज लिया है। बैंक में जमा रकम 17 लाख, 90 हजार रूप्ये बताई है। उनकी कुल संपति 91,52,500 रूपये है।

एक आपराधिक केस

तेजस्वी के खिलाफ एक आपराधिक मामला भी दर्ज है, जिसमें उन्हें दो साल तक की सजा हो सकती है। पटना के सीजीएम कोर्ट ने उनके खिलाफ आरोप तय कर रखे हैं।

गाडी कोई नहीं, 85000 का लैपटाॅप है। तेजस्वी के पास कोई गाडी नहीं है। उन्होंने अपने पास 85000 रूप्ये का लैपटाॅप बताया है। 2ः60 लाख रूप्ये की ज्वेलरी भी है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी