• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

राजीव गांधी की हत्या में दोषी संथन की हार्ट अटैक से मौत

Posted on: Wed, 28, Feb 2024 12:57 PM (IST)
राजीव गांधी की हत्या में दोषी संथन की हार्ट अटैक से मौत

नेशनल डेस्कः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में बरी किए गए दोषी संथन का आज 28 फरवरी को निधन हो गया। संथन ने चेन्नई के राजीव गांधी जनरल अस्पताल में बुधवार सुबह उसने आखिरी सांस ली। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि सुबह 7ः50 बजे राजीव गांधी के हत्यारे संथन का निधन हो गया है। श्रीलंकाई आतंकी संथन को कुछ दिन पहले इलाज के लिए राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के डीन डॉ. वी. थेरानीराजन ने बताया कि बुधवार को टी सुथेंद्रराजा उर्फ संथन की मौत हो गई। उसे हार्ट अटैक आने के बाद चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 1991 में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम से संबद्ध एक आत्मघाती हमलावर की तरफ से की गई राजीव गांधी की हत्या, भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना के रूप में दर्ज है. केंद्रीय जांच ब्यूरो के अनुसार, संथन लिट्टे की खुफिया शाखा का सदस्य था और उसने हत्या की साजिश में भूमिका निभाई थी। 55 वर्षीय संथन एक श्रीलंकाई नागरिक था. वह उन सात लोगों में शामिल था, जिसे पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के जुर्म में सजा सुनाई गई थी. हालांकि 20 साल से ज्यादा की जेल की सजा काटने के बाद 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने उसे रिहा कर दिया था। तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदुर में 21 मई 1991 को राजीव गांधी की रैली थी. इसी रैली में उनकी हत्या कर दी गई थी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।