• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का शुभारंभ, कुलपति ने किया उद्घाटन

Posted on: Sat, 10, Feb 2024 2:57 PM (IST)
भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का शुभारंभ, कुलपति ने किया उद्घाटन

सिद्धार्थ नगर 09 फरवरी। भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का शुभारंभ कुलपति लुम्बनी बौद्ध विश्वविद्यालय प्रो0 सुवर्ण लाल बज्राचार्य, कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु प्रो0 हरि बहादुर श्रीवास्तव द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, नेपाल सरकार के विधायक विष्णु पंथी, विधायक मधुसूदन चौधरी, नेपाल सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ईश्वर दयाल मिश्रा की उपस्थिति में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां की गयी।

संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, उ0प्र0 द्वारा फरूवाही नृत्य, विजय यादव एवं उनकी टीम, भगवान श्रीराम चन्द्र पर अवधी गीत प्रस्तुत की गयी। नेपाल देश की मारूति नृत्य एवं थारू लोकनृत्य की प्रस्तृति की गयी। आकाशवाणी एवं संस्कृति विभाग के नेतृत्व में रूपेश मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा सांस्कृतिक गीत की प्रस्तुति की गयी। उ0प्र0 सरकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा नेपाल बार्डर के 08 जनपदों में दिनांक 9 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक 21 दिवसीय आयोजित किये जा रहे है। जनपद सिद्धार्थनगर में यह आयोजन दिनांक 09 से 11 फरवरी 2024 तक आयोजित किये जायेगे।

सहायक निदेशक, संस्कृति विभाग, उ0प्र0 राजेश अहिरवार द्वारा जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र व समृति चिन्ह भेट किया गया। भारत-नेपाल सीमा पर दोनो देशो के एस.एस.बी. के कमान्डेन्ट एवं नेपाल सरकार के कमान्डेन्ट द्वारा सयुंक्त रूप से बार्डर से पुलिस बल के जवान, एस.एस.बी. व एन.सी.सी. कैडेट द्वारा मैत्री रैली का आयोजन किया गया जो अत्यन्त ही आकर्षक एवं सराहनीय रहा। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित हो रहे कार्यक्रम विजित सिंह की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, एस.एस.बी.के जवान आदि उपस्थित थे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: जमीनी विवाद में बेटी को पीटा, दलित विधवा मां ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार