• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

क्रिसमस से पहले शहर में निकली रैली

Posted on: Mon, 19, Dec 2022 11:06 AM (IST)
क्रिसमस से पहले शहर में निकली रैली

भरुच, गुजरातः (बीके पाण्डेय) भरुच शहर में रविवार को ईसाई धर्मावलम्बियों की ओर से क्रिसमस के पर्व को ध्यान में रखकर रैली निकाली गई। रैली पांचबत्ती स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल से लेकर तुलसीधाम तक निकली। रैली में काफी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी उपस्थित रहे। प्रभु यीशू मसीह की झांकी लोगो के बीच आर्कषण का केन्द्र बनी रही।

लोग यीशु की स्तुति करते हुए गाते बजाते झूमते हुए रैली में शामिल हुए। क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। यह 25 दिसंबर को पड़ता है और इस दिन लगभग संपूर्ण विश्व मे अवकाश रहता है। क्रिसमस के अवसर पर एक दूसरे को उपहार देना, चर्च मे समारोह और विभिन्न सजावट करना शामिल हैं। इस सजावट के प्रदर्शन मे क्रिसमस का पेड़, रंग बिरंगी रोशनिमयाँ, बंडा, जन्म के झाँकी और हॉली आदि शामिल हैं। मान्यता है कि इस दिन सांता क्लॉज आता है और बच्चों का उपहार देता है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।