• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

सोनिया गांधी ने दी मुलायम सिंह को श्रद्धांजली

Posted on: Tue, 11, Oct 2022 1:20 PM (IST)
सोनिया गांधी ने दी मुलायम सिंह को श्रद्धांजली

नेशनल डेस्कः पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होने अपने शोक संदेश में कहा है ‘‘श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूँ। समाजवादी विचारों की एक मुखर आवाज़ आज मौन हो गई। देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मुलायम सिंह जी का योगदान सदा अविस्मरणीय रहेगा।

उससे कहीं ज़्यादा, शोषितों और वंचितों के लिए उनका संघर्ष सदैव याद किया जाएगा। देश के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जब भी जरूरत पड़ी, उनका साथ हमेशा कांग्रेस को मिला है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। उनके परिवार और समर्थकों के लिए यह अत्यंत दुःख की घड़ी है। मेरी संवेदनाएं श्री अखिलेश यादव और उनके परिजनों के साथ है। दिवंगत आत्मा को नमन और भावभीनी श्रद्धांजली।’’




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।