• Subscribe Us

logo
16 जून 2024
16 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कुष्ठाश्रम में फल बांटकर मनाया मायावती का जन्मदिन

Posted on: Fri, 15, Jan 2021 2:29 PM (IST)
कुष्ठाश्रम में फल बांटकर मनाया मायावती का जन्मदिन

अयोध्या (प्रभाकर चौरसिया) बसपा सुप्रीमो बहन मायावती का जन्मोत्सव कार्यक्रम गुरुवार को जनपद में फल वितरण के साथ शुरू हुआ। मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय मकबरा पर आयोजित किया जाएगा। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती का जन्म उत्सव शुक्रवार 15 जनवरी को मनाया गया।

इससे पूर्व गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से रामनगर क्षेत्र स्थित कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कर दीन दुखियों की सेवा की गई। वही जिला अस्पताल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मरीजों के बीच फल का वितरण किया। शुक्रवार को जन्मोत्सव के लिए जिले भर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय मकबरा पर बुलाया गया है। गुरुवार को आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी विश्वनाथ पाल, पवन कुमार गौतम, मोहम्मद असद, अनिल गौतम, रामगोपाल कोरी, जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप आनंद, कृष्ण कुमार पासी, रवि प्रकाश मौर्य, शालिक राम सागर, शरद पांडेय, महानगर अध्यक्ष रंजीत सोनकर, सोहेल सिद्दकी, नितिन चौधरी, चंदन कुमार,ज्ञान चंद यादव, अनिल सागर, रामकृपाल आर्य, आशीष गौतम, मुस्तफा अली, राजेश गौतम, राम सुमेर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।