• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

एक ओर यागी दूसरी ओर प्रियंका, दिन भर चढ़ा रहा सियासी पारा

Posted on: Wed, 28, Aug 2019 9:00 AM (IST)
एक ओर यागी दूसरी ओर प्रियंका, दिन भर चढ़ा रहा सियासी पारा

रायबरेली ब्यूरोः (आकाश अग्निहोत्री) एक ओर जहा सदर रायबरेली में सीएम योगी कांग्रेस परिवार पर निशाना साधे हुए थे वही दूसरी ओर प्रियंका का रायबरेली दौरा भी आज जनपद की राजनीति में खासी गर्मी का माहौल बनाये हुए था। रेल कोच कारखाने के निगमीकरण के खिलाफ दो महीने से चल रहे आंदोलन में मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कूद गईं। कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रियंका गांधी घंटे भर धरने पर बैठी रहीं। उन्होंने केंद्र सरकार पर रायबरेली के साथ लगातार पक्षपात किए जाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कारखाने को निगम बनाने की मोदी सरकार की मंशा को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि यह कोच फैक्ट्री सोनिया जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसीलिए सबसे पहले इस कारखाने को ही निगम बनाने की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में रेल मंत्री ने झूठ बोला कि कोच कारखाने के लिए जिन किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई, उन्हें नौकरी नहीं दी गई। मेरा संघर्ष है। आप जब-जब बुलाएंगे मैं यहां आऊंगी।

आपकी आवाज के साथ मेरी आवाज मिली रहेगी। आप मजबूती के साथ संघर्ष करिए। आपके इस संघर्ष में तमिनाडु, बंगाल, पंजाब, कर्नाटक के कर्मचारी भी साथ देने को तैयार हैं। साथ ही आपको बता दे कि प्रियंका ने रेलकोच जाने से पूर्व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज रायबरेली में दिवंगत अखिलेश सिंह के परिवार से मुलाकात की। पूर्व कांग्रेस विधायक का 20 अगस्त को निधन हो गया था। उन्होंने वर्तमान विधायिका अदिति सिंह से उनकी पिता की मृत्यु पर गहरी सम्वेन्दना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: मंदिर घुमाने ले गये और जबरदस्ती मांग में भर दिया सिंदूर, 10 के खिलाफ केस दर्ज छुट्टी पर घर आये सैनिक की बिजली के चपेट में आने से मौत