• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कलक्ट्रेट में सिपाही ने खुद को मारी गोली, मौत

Posted on: Sat, 17, Aug 2019 8:04 AM (IST)
कलक्ट्रेट में सिपाही ने खुद को मारी गोली, मौत

बिजनौरः (फैसल खान) कलक्ट्रेट परिसर में ईवीएम की सुरक्षा में लगे सिपाही ने शुक्रवार सुबह सरकारी राइफल से अपने सिर में गोली मार ली। गोली सिर से पार होकर छत में लगी। बताया जाता है कि बागपत के गांव निरपुडा का रहने वाला सिपाही पत्‍‌नी की बीमारी से परेशान था। मृतक के पिता की ओर से दी तहरीर में वजह बताई गई है

कि राइफल साफ करते समय गोली लगने से उसकी मौत हुई है। बागपत के थाना दोघट क्षेत्र के गांव निरपुड़ा निवासी अंकुर राणा (27) पुत्र अजयपाल राणा 2015 में उप्र पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वह 2017 से बिजनौर में तैनात थे। करीब एक माह से कलक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम की सुरक्षा गारद में शामिल थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे अंकुर राणा ड्यूटी पर थे। आठ बजे पहरे पर सुशील आ गए। अंकुर राणा गारद रूम में बैठकर पेशी के लिए रजिस्टर पूरा करने लगे। करीब पौने नौ बजे अचानक गोली चली। सुशील गारद रूम में पहुंचे तो अंकुर जमीन पर लहूलुहान पड़े थे।

सरकारी राइफल (थ्री नॉट थ्री) पास में पड़ी थी। सूचना पर आरआइ विद्या निवास मिश्र व शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिपाही अंकुर को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिलाधिकारी रामाकांत पांडेय, एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव व सीओ लाइन अर्चना सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। गोली ठोड़ी से घुसने के बाद सिर के बीच से निकल गई। सिर से गोली निकलने के बाद गारद रूम के छत में लगी। डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट टीम ने द्याटनास्थल की जांच की।

छुट्टी न मिलने से भी था परेशान

परिजनों ने बताया कि अंकुर की शादी 14 मार्च को पिकी उर्फ कोमल से हुई थी। वह बीमार चल रही थी। इसके चलते वह परेशान रहता था। चर्चा है कि सिपाही छुट्टी न मिलने से भी परेशान था। मृतक के पिता अजयपाल राणा ने हादसे की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन गांव ले गए। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि हादसे व खुदकशी समेत हर बिदु पर जांच की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती पहुंचे अखिलेश यादव, कहा भाजपा की हर बात झूठी शत प्रतिशत मतदान के लिये सेल्फी प्वाइन्ट लगाकर दिया संदेश Lucknow: आगरा में नाबालिग संग दुष्कर्म, पड़ोसी पर आरोप BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म