• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

प्रो. आलोक दुबे के निधन से शोक

Posted on: Thu, 16, May 2019 4:15 PM (IST)
प्रो. आलोक दुबे के निधन से शोक

प्रयागराज (सूर्य प्रकाश त्रिपाठी) इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध भूगोलवेत्ता प्रो. आलोक दूबे जी का स्वर्गवास प्रयागराज के प्रीति नर्सिंग होम में हो गया। प्रो. आलोक दूबे पिछले एक महीने से गंभीर बीमारी के कारण मेदांता हास्पिटल, दिल्ली मे भर्ती थे। प्रो. आलोक दूबे जिला फतेहपुर के रहने वाले थे। प्रो. आलोक दुबे अपने पीछे पत्नी, पुत्र एवं पुत्री को छोड़ गए। प्रो. आलोक दूबे एक प्रसिद्ध भू-आकृति विज्ञानी थे।

उनका जन्म 1 नवंबर 1959 में हुआ था। प्रो. आलोक दूबे 2016 से 2018 तक भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष रहे। आपके निर्देशन में एक दर्जन से अधिक छात्रों ने डि. फिल्. किया है। उनके शोध प्रतिष्ठित शोध जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। आप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जिओमॉर्फोलॉजिस्ट से लंबे समय से जुड़े रहे हैं उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जिओमॉर्फोलॉजिस्ट के उपाध्यक्ष एवं कोषाधिकारी के पद को लंबे समय तक संभाला।

प्रो. आलोक दूबे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ही छात्र थे वे प्रवक्ता पद पर वर्ष 1982 में नियुक्ति हुए और वर्ष 2003 में प्रोफेसर बने। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों एवं प्रतियोगी छात्रों में प्रो. आलोक दूबे बहुत ही लोकप्रिय रहे है। प्रो. आलोक दुबे के निधन से पूरा भूगोल परिवार शोक ग्रस्त है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: इंडिया गठबंधन का सम्मेलन आज अखिलेश यादव की जनसभा के लिये गांव गांव संपर्क कर रहे कांग्रेसी गांजे की बेखौफ बिक्री पर मुन्डेरवा पुलिस मूकदर्शक एफएसटी ने पिकप में पकड़ा 1,79,750 रूपये नगदी Lucknow: आगरा में जूता कारोबारी के घर से मिले 60 करोड़ रूपये Deoria: देवरिया में नवजात बच्ची की मौत, अस्पताल पर आरोप DELHI - New Delhi: स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने का आरोप GUJRAT - Bharuch: ट्रांसफार्मर मे से काँपर वायर की चोरी करने वाले चार गिरफ्तार