मिट्टी धंसने से चार मजदूर दबे, एक की मौत
मिट्टी धंसने से चार मजदूर दबे, एक की मौत
कटिहार (प्रभाकर प्रसाद प्रभात) बिहार के कटिहार जिले में रेल ट्रैक मरम्मत कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से चार मजदूर दब गए। इनमें से एक की मौत हो गई है। वहीं, एक अन्य घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार, घटना बारसोई एवं संजय ग्राम स्टेशन के बीच सिंघिंया रेल गेट के समीप घटी है। यहां भीतरगामी पुल निर्माण का कार्य चल रहा था। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। एक की हालत गंभीर है। इस हादसे के बाद लोगों ने बारसोई-गुवाहाटी रेलखंड को जाम कर दिया है। आक्रोशित लोग हंगामा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।