• Subscribe Us

logo
31 मई 2024
31 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

लालगढ के हाकमाबाद में प्रेमी जोड़े ने डूबकर जान दे दी

Posted on: Sat, 02, Dec 2017 11:28 PM (IST)
लालगढ के हाकमाबाद में प्रेमी जोड़े ने डूबकर जान दे दी

श्रीगंगानगर ब्यूरोः (विनोद सोखल) एक प्रेमी जोडे ने आज डिग्गी में डूबकर जान दे दी। उनके शव आज दोपहर पानी में तैरते हुए बरामद हुए। यह घटना लालगढ़ थानाक्षेत्र के गांव हाकमाबाद के पास हुई। पुलिस के अनुसार आज दोपहर हाकमाबाद के पास चक 3 बीजीएस में नहर के मोघे के पास एक लड़के और लड़की के शव पड़े होने की सूचना किसी ग्रामीण लालगढ़ थाने में दी। थानाधिकारी गुरमेल सिंह मौके पर पहुंचे तो लड़के व लड़की के शवों को पानी की डिग्गी में तैरते हुए पाया।

पुलिस ने शव पानी से निकलवा कर सादुलशहर के सरकारी अस्पताल में भिजवाया। वहां उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। थानाधिकारी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त पच्चीस वर्षीय कृष्ण पुत्र भगवानाराम नायक तथा बीस वर्षीय कविता पुत्री श्रीराम के रूप में हुई है। ये दोनों सादुलशहर क्षेत्र के गांव अबोहरिया के रहने वाले थे। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला प्रेम प्रसंग का पुलिस के अनुसार कृष्ण और कविता ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में जांच के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन प्रथम दृष्ट्या प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। पुलिस के अनुसार कृष्ण और कविता आज सुबह ही अपने-अपने घरों से निकले थे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। आखिरकार, दोनों के शव ही बरामद हुए।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।