• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Haryana

हरियाणा की बेटी संग छेड़छाड़ का मामला, बीजेपी नेता का बेहूदा सवाल, रात में क्यों निकली

Posted on: Mon, 07, Aug 2017 7:48 PM (IST)
हरियाणा की बेटी संग छेड़छाड़ का मामला, बीजेपी नेता का बेहूदा सवाल, रात में क्यों निकली

चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे को आईएएस अधिकारी की बेटी का पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके बाद में उन्हें बेल पर छोड़ दिया गया। पूरे देश में इस घटना की तीखी निंदा हो रही है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीति पार्टियों तक ने इस घटना पर रोष जताया है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बराला के इस्तीफे की मांग की है। इन सबके बीच हरियाणा इकाई के बीजेपी के उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी ने विवादास्पद बयान दिया है। भट्टी ने कहा है कि वो लड़की इतनी रात में क्यों घूम रही थी। अंग्रेजी न्यूज चैनल सीएनएन से बात करते हुए भट्टी ने कहा कि लड़की को 12 बजे के बाद बाहर नहीं घूमना चाहिए, इतनी रात को वो क्यों घूम रही थी। बीजेपी उपाध्यक्ष ने ये भी कहा कि माहौल सही नहीं है, हमें अपनी रक्षा स्वयं करनी पड़ती है, लड़की को इतनी रात में ड्राइविंग नहीं करनी चाहिए थी।

आपको बता दें कि हरियाणा में एक आईएएस की बेटी ने बीजेपी नेता सुभाष बराला के बेटे विकास पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। लड़की का आरोप है कि विकास बराला और उसका दोस्त आशीष कुमार एक पेट्रोल पंप से ही उनकी कार का पीछा कर रहे थे और कार का दरवाज़ा खोलने की कोशिश की। लड़की के कई बार फोन करने पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों लड़कों को गिरफ़्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के अगले दिन ही उन सबको जमानत मिल गई। पीड़िता ने उस रात की घटना का जिक्र करते हुए अपने फेसबुक पेज पर अपना दर्द बयां करते हुए लिखा कि मैं खुशकिस्मत हूं कि रेप के बाद नाले में नहीं मिली।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: रिश्वत लेकर अन्ट्रेन्ड को धड़ल्ले से जारी किया जा रहा डीएल BSA ने छात्रों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला BSA boosted morale of students by rewarding them बस्ती में दुबौलिया पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा GUJRAT - Bharuch: सुपारी का सत्ताईस लाख रुपये देने आया व्यापारी अंकलेश्वर रेलवे पर गिरफ्तार भीषण गर्मी में भी राज्य की प्यास बुझाने में सक्षम है नर्मदा बांध