• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

महिलाओं को मन मर्जी कपड़े पहनने की हो आजादी

Posted on: Sat, 06, Feb 2016 1:27 PM (IST)
महिलाओं को मन मर्जी कपड़े पहनने की हो आजादी

मुंबईः बालीवुड अभिनेत्री विद्या बालन का मानना है कि महिलाओं के लिए सम्मान उनके कपड़ों की साइज पर आधारित नहीं होना चाहिए। ‘यूथ फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में कल शाम 38 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि व्यक्ति की विचारधारा बदले। लड़कियों को जो पहनना चाहें, पहनने की आजादी होनी चाहिए। उनका सम्मान उनके कपड़ों से जुड़ा हुआ नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘लड़कियों के लिए भी लड़कों की भांति अपने पैरों पर खड़ा होना महत्वपूर्ण है। लड़कियों और लड़कों में कोई फर्क नहीं होना चाहिए। यहां तक कि हमारी दुनिया भी बराबरी की ओर बढ़ रही है।’’ राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री ने छेडख़ानी के मामले में कहा कि लड़कियों को बिना डरे व्यवहार करना चाहिए। साथ ही विद्या विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की कामयाबी पर गर्व महसूस करती हैं।

साभार पंजाब केसरी




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।