• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

सनी लियोनी अभिनेता तुषार कपूर से नाराज चल रही हैं

Posted on: Tue, 19, Jan 2016 8:56 PM (IST)
सनी लियोनी अभिनेता तुषार कपूर से नाराज चल रही हैं

मुंबईःबॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी अभिनेता तुषार कपूर से नाराज चल रही हैं। सनी ने तुषार कपूर के साथ फिल्म मस्तीजादे में काम किया है। तुषार कपूर की दो फिल्में 22 जनवरी को ‘क्या कूल हैं हम 3’ और 29 जनवरी को ‘मस्तीजादे’ प्रदर्शित हो रही है।

तुषार कपूर इन दिनों ‘क्या कूल हैं हम 3’ के प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण तुषार कपूर की बहन एकता कपूर ने किया है। वह फिल्म मस्तीजादे का प्रमोशन नहीं कर रहे है और इस बात से सनी नाराज हैं। सनी लियोनी का मानना है कि तुषार को दोनों फिल्म का समान रूप से प्रचार करना चाहिए।

सनी लियोनी अकेले ही फिल्म मस्तीजादे का प्रमोशन कर रही हैं। बिग बॉस में तुषार ‘क्या कूल हैं हम 3’ के प्रमोशन के लिए गए और उन्होंने ‘मस्तीकाादे’ के बारे में एक भी लाइन नहीं बोली। सनी लियोनी अकेले ही बिग बॉस में ‘मस्तीजादे’ का प्रचार करने पहुंची।

माध्यम पंजाब केसरी




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।