• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

यूपी की राजनीति में दखल देंगी प्रियंका

Posted on: Thu, 31, Mar 2016 1:23 PM (IST)
यूपी की राजनीति में दखल देंगी प्रियंका

अमेठी: यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे दम-खम से उतरने की तैयारी में है। पार्टी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को सियासत में उतारने की योजना बनाई है। हाल ही में प्रियंका ने पार्टी के ब्लाक स्तरीय नेताओं से सीधे रू-ब-रू होकर सियासी टिप्स दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चुनाव प्रबंधन संभाल चुके राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर का साथ भी राज्य में कांग्रेस को मिल गया है।

अमेठी के कांग्रेसियों के साथ ही सूबे के अलग-अलग कोनों से पार्टी कार्यकर्त्ता गांधी-नेहरू परिवार से प्रियंका को सक्रिय राजनीति में उतारने की मांग फिर मजबूती से करने लगे हैं। कांग्रेस हाईकमान से जुड़े लोगों के अनुसार उत्तर प्रदेश में इस बार बसपा सुप्रीमो मायावती, मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हर सियासी वार का जवाब देने के लिए पार्टी की ओर से प्रियंका मौजूद रहेंगी।

यह बात अलग है कि सपा ने शुरूआती बढ़त हासिल करते हुए अमेठी सहित सूबे में 141 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है और कांग्रेस अभी अपनी रणनीति बनाने में ही जुटी हुई है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार अभी हाल ही में दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने ब्लाक स्तर के नेताओं व कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात की थी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: असीएचओ और एएनएम के बैठक में टीबी के बारे में दी जानकारी