बस्ती में ट्रक बस की भिड़न्त, इलाज में लापरवाही का आरोप
बस्ती, 06 मई। नेशनल हाइवे पर फुटहिया के निकट प्राइवेट बस और ट्रक में भिड़न्त हो गई जिसमे करीब आधा दर्जन लोग घायल हैं। सभी को इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा लेकिन बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराया। घायलों में कुछ लोग हरैया के रतनपुरा गांव के बताये जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय घायलों का हालचाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होने अस्पताल पर घायलों के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पता चला है हरैया क्षेत्र के रतनपुरा गांव के आसिफ अली उम्र 30 वर्ष पुत्र सुभान अली, शाहवान अली उम्र 35 पुत्र इस्लाम अली घायल हुये हैं। इनके अलावा सरोज देवी उम्र 42 वर्ष पत्नी श्री राम यादव, श्रीराम यादव उम्र 50 वर्ष एवं राजवीर 1 वर्ष, ममता 20 वर्ष पुत्र जितेंद्र जो कि अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। इन सभी के साथ बस चालक, और कंडक्टर के भी गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।