• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

रोटरी विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्था : सुनील बंसल

Posted on: Wed, 01, May 2024 6:59 PM (IST)
रोटरी विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्था : सुनील बंसल

बस्ती 1 मई 2024। रोटरी विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्था हैं, जो अपने मानवीय कार्यों के लिए जानी जाती हैं। उक्त विचार डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो0 सुनील बंसल ने रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के तत्वाधान में आयोजित अधिकारिक भ्रमण कार्यक्रम में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रोटरी का सामाजिक कार्य पूरे विश्व में हर मिनट चलता रहता है।

कार्यक्रम के आरम्भ में रो0 विवेक वर्मा ने मंडलाध्यक्ष, अध्यक्ष एवं सचिव को कालर पहनाया। साथ ही राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वार्षिक रिपोर्ट सचिव रो0 पुनीत पाण्डेय ने प्रस्तुत किया और सदस्यों के सहयोग के लिए अध्यक्ष रो0 ई0 देवेंद्र श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में खेल के क्षेत्र से भारत कुमार एवं सुनीता को सम्मानित किया गया तथा रक्तदान कार्यक्रम में निरंतर सहयोग देने के लिए ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय बस्ती को सम्मानित किया गया। मीडिया में सहयोग प्रदान करने के लिए सर्वेश श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

मंडलाध्यक्ष का जीवन परिचय पूर्व अध्यक्ष रो0 डॉ0 अश्वनी कुमार सिंह ने किया। इसके उपरांत मंडलाध्यक्ष ने सदन को सम्बोधित किया। आभार पूर्व अध्यक्ष डा0 के0के0 सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सचालन रो0 मयंक श्रीवास्तव ने किया। क्लब परिवार की ओर से मंडलाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व अध्यक्ष रो0 सुरेश बावा तथा पूर्व अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव की पत्नी रीता श्रीवास्तव के आसमायिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल की फर्स्ट लेडी मनीषी अग्रवाल भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर रो0 प्रमोद गाडिया, रो0 कमल गाडिया, रो0 सतीश सिंघल, रो0 जगदीश्वर सिंह ओम जी, रो0 महेंद्र सिंह, रो0 रामविनय पांडेय, रो0 एस0 के0 त्रिपाठी, रो0 आशीष कुमार श्रीवास्तव, रो0 आशीष श्रीवास्तव, रो0 अरुण भानरामका, रो0 निधि गुप्ता, रो0 गौरीश सिंह, रो0 देवेंद्र पांडेय, रो0 आनंद गोयल, रो0 अभितेश श्रीवास्तव, रो0 विवेक वर्मा, रो0 कौशल त्रिपाठी, संजय शर्मा, क्रीड़ाधिकारी, अजय श्रीवास्तव, डॉ0 दीपक श्रीवास्तव, डॉ0 विजय कुमार वर्मा, अंजू सिंह आदि उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट