• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

डीजे को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में किशोर की मौत, काफी देर से पहुंची पुलिस

Posted on: Mon, 22, Apr 2024 3:05 PM (IST)
डीजे को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में किशोर की मौत, काफी देर से पहुंची पुलिस

बस्ती, 22 अप्रैल। गनेशपुर के बंधुआ गांव से रूधौली थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में गई बारात में डीजे पर बज रहे गाने की धुन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बारात की ओर से गया नारायण (12) को गंभी चोटें आईं। आनन फानन में उसे सीएचसी रूधौली ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कुछ लोगों को छिटपुट चोटें भी आई हैं।

पुलिस को दिये तहरीर में मृतक के पिता श्रीचन्द उपाध्याय ने बताया कि मेरे पट्टीदार विजयभान उपाध्याय के घर शादी थी, उनके पुत्र की 21 अप्रैल को बारात रूधौली के निपनिया गांव में गई थी। डीजे पर बज रहे गाने की धुन को लेकर विवाद हुआ। लोगों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया जिसमे उनके बेटे नारायण की जान चली गई। उन्होने तहरीर में लिखा है कि निपनिया गांव के कृष्णा यादव, रविन्द यादव, सूरज यादव ने द्वारपूजा के समय रात 10 बजे लाठी डंडे व हथियार से हमला बोल दिया। बीच बचाव करने वाले भी चोटिल हुये।

मारने पीटे के बाद हमलावरों ने नारायण को वाहन (डीएल 9सी बीबी 1990) से कुचल दिया। गंभीर स्थिति में नारायण को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। प्रार्थना पत्र देकर पिता ने न्याय की गुहार लगाया है। घटना की जानकारी देते हुये पुलिस कप्तान गोपालकृष्ण चौधरी ने कहा मामले की छानबीन की जा रही है, मुकदमा दर्ज कर जांच के लिये टीम गठित की गई है। जो भी दोषी होगा उसके साथ सख्त कार्यवाही की जायेगी। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। इस मामले में आरोप है कि डायल 112 पर सूचना देने के बावजूद पुलिस दो घण्टे तक घटनास्थल पर नही पुहंची थी, वरना बालक की हत्या न होती।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, शानदार जीत के संकेत सेक्टर प्रभारी ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल भूटान में ‘अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुये डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी कार की ठोकर से बाइक सवार दो घायल शहीदों के नाम पर राजनीति कर रही है कांग्रेस एनडीए गठबंधन की जीत के लिये अपना दल एस ने झोंकी ताकत सर्वे भवन्तु सुखिनः के मूलमंत्र से विश्व कल्याण भाव से मनाया गया विश्व यज्ञ दिवस-ओम प्रकाश आर्य Lucknow: राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, विराधी कस रहे तंज Agra: स्वामी प्रसाद मौर्य पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ने फेंका जूता GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’ UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का कैंसर की बीमारी के चलते निधन