• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

संगोष्ठी में छात्रों को दिया भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के बारे में जानकारी

Posted on: Sat, 16, Mar 2024 12:31 PM (IST)
संगोष्ठी में छात्रों को दिया भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के बारे में जानकारी

बस्ती। शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी के संयोजन में शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पर केन्द्रित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के योगदान, किसान हितों के लिये किये गये कार्यो से छात्रों को परिचित किया।

छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय ने संगोष्ठी में चौधरी चरण सिंह के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। छात्रों के बीच चौधरी चरण सिंह पर केन्द्रित पुस्तक शिष्टाचार का वितरण किया गया जिससे वे अपने देश के महान नेता के बारे में जान समझ सके। संगोष्ठी में रालोद के प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दिया। उन्होने किसानों के हित में अनेक कार्य किये।

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होने जो निर्णय लिये वह मील का पत्थर है। छात्रसभा संतकबीर क्षेत्र के अध्यक्ष त्रिपुरेश प्रताप पाठक, मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी आदि ने चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व औैर कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज की प्राचार्य प्रो. रीना पाठक ने छात्रों को भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदित्य, अभिषेक तिवारी, मनीष, अंकित यादव, सौरभ, राहुल यादव, अखिलेश यादव, नरेश उत्तम, राम प्रसाद पाण्डेय के साथ ही कालेज के छात्र शामिल रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: असीएचओ और एएनएम के बैठक में टीबी के बारे में दी जानकारी Gorakpur: गोरखपुर में अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी- The candidate arrived in Gorakhpur to file nomination riding on a bier.