• Subscribe Us

logo
15 मई 2024
15 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

जौनपुर में भाजपा नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या

Posted on: Thu, 07, Mar 2024 3:01 PM (IST)
जौनपुर में भाजपा नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या

यूपी डेस्कः यूपी में कानून व्यवस्था वेंटीलेटर पर आ चुकी है। मुख्यमंत्री अपने भाषणों में रामराज्य का दर्शन कराते हैं। हालत ये है कि कोई कहीं भी सुरक्षित नही है। ताबड़तोड़ हत्यायें और सामूहिक दुष्कर्म की घटनायें हो रही हैं लेकिन सही तस्वीर न तो मीढिया दिखा रहा है और न ही सत्ता में बैठे लोग महसूस कर रहे हैं। ताजा मामला जौनपुर का है। यहां भाजपा नेता प्रमोद यादव को बदमाशों ने गोली मार दी।

इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई है। प्रमोद यादव ने 2012 के विधानसभा चुनाव में जौनपुर की मल्हनी सीट से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह के खिलाफ बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में सपा के पारस नाथ यादव ने जीत हासिल की था, वहीं जागृति सिंह दूसरे नंबर पर रही थीं। जौनपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार को वह अपनी क्रेटा कार से जा रहे थे। कार्ड देने के बहाने बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। वह खून से लथपथ होकर कार में गिर गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रमोद को नजदीकी अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वारदात सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव की है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।