• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सीएम योगी आज अयोध्या में 2 दिवसीय दौरे पर

Posted on: Sat, 21, Oct 2023 10:29 AM (IST)
सीएम योगी आज अयोध्या में 2 दिवसीय दौरे पर

अयोध्या, उ.प्र.। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दीपोत्सव, भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के योगी शनिवार (21 अक्टूबर) को दीपोत्सव, भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का बैठक 2 दिवसीय होगी। मुख्यमंत्री 11 नवम्बर को आयोजित हो रहे दीपोत्सव और 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

इसके साथ ही अयोध्या में चल रही विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी भी लेंगे। इसके अलावा 21 अक्टूबर को देर शाम अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का मुख्यमंत्री स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे और रात्रि विश्राम अयोध्या में ही करेंगे। अगले दिन 22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सुबह संत धर्माचार्यों से मुलाकात करने के बाद वापस लखनऊ लौट जायेंगे।

जलाए जाएंगे 24 लाख दीप

उल्लेखनीय है कि 11 नवम्बर को दीपोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न होना है, जिसकी तैयारी डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के द्वारा की जा रही है। इस दीपोत्सव में 24 लाख दीप जलाए जायेंगे। अगले वर्ष 22 जनवरी को श्रीरामजन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।