• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बुलडोजर लेकर ससुराल पहुंची विवाहिता

Posted on: Tue, 30, Aug 2022 9:51 PM (IST)
बुलडोजर लेकर ससुराल पहुंची विवाहिता

बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान) बिजनौर में एक महिला पति के घर में प्रवेश पाने के लिये बुलडोजर लेकर पहुंची। दरअसल उसका ससुराल के लोगों से विवाद चल रहा था। लोग उसे घर में एण्ट्री नही दे रहे थे। महिला को मजबूर होकर पुलिस की मदद लेनी पड़ी। करीब दो घंटे बाद ससुराल वालों ने बुलडोजर के डर से गेट खोला। तब जाकर महिला को घर में एण्ट्री मिली।

शहर कोतवाली के गांव धोकलपुर के रहने वाले एडवोकेट शेर सिंह ने अपनी पुत्री नूतन मलिक की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व कस्बा हल्दौर के मोहल्ला हरिनगर निवासी देवेंद्र सिंह के बड़े पुत्र रोबिन के साथ की थी। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ महीने बाद ही मनचाहा दहेज नहीं मिलने पर पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसे अपने घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला के पिता के अनुसार इस मामले में 23 जून 2019 को थाने में महिला के पति रोबिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई कराई गई थी।

बाद में पीड़ित महिला के पिता ने हाईकोर्ट में घरेलू हिंसा के मामले में वाद दायर किया था। हाईकोर्ट ने महिला को उसके ससुराल में प्रवेश के दिलाए जाने का आदेश जारी किया था। हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी रूबी गुप्ता, डीपीओ संजय कुमार, विधि सहायक पर्यवेक्षक रवेंद्र कुमार, वरिष्ठ सहायक डीपीओ महबूब अली, जिला महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा देवी व हल्दौर थाना थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पीड़ित महिला नूतन मलिक को उसके घर में प्रवेश दिलाने हरीनगर कॉलोनी पहुंचे।

महिला के ससुरालियों ने अपने घर का गेट बंद कर दिया और महिला को अपने घर में प्रवेश नहीं करने दिया। घंटों तक हंगामा होता रहा। महिला के ससुरालियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने घर का बंद दरवाजा तोड़ने के लिए जेसीबी बुला ली और दरवाजा तोड़ने की चेतावनी दी, इसके बाद गेट खोला गया और महिला घर के अंदर जा पाई।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: असीएचओ और एएनएम के बैठक में टीबी के बारे में दी जानकारी बीडी ग्लोबल एकेडमी की टॉपर रही 10 वीं की दीपांशी- Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से संवाद, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की वोट अपील Gorakpur: गोरखपुर में अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी- The candidate arrived in Gorakhpur to file nomination riding on a bier.