• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

तीज के त्योहार पर अवकाश घोषित करें सरकार- संजय द्विवेदी

Posted on: Mon, 29, Aug 2022 1:40 PM (IST)
तीज के त्योहार पर अवकाश घोषित करें सरकार- संजय द्विवेदी

संत कबीरनगर, उ.प्र.। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के महत्वपूर्ण पर्व तीज पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करे। इस वर्ष यह पर्व 30 अगस्त को होना है, जिसमें महिलाएं 24 घंटे निर्जला व्रत रखती है। पूर्व में भी इस पर्व पर अवकाश होता रहा है, किंतु इस वर्ष की अवकाश तालिका में तीज का अवकाश सम्मिलित नही है, जिससे महिलाओं को बहुत कठिनाई होगी।

क्यों मनाते हैं त्योहार

तीज एक हिंदू त्योहार है जो भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन का प्रतीक है। इस दिन देश में मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और राजस्थान की विवाहित महिलाएं व्रत और पूजा करके अपने पति की लंबी आयु और परिवार की कुशलता के लिए प्रार्थना करती हैं। सुहागिन महिलाओं का मानना ​​​​है कि इस दिन उपवास और शिव-पार्वती की पूजा करने से समृद्धि और सुखी वैवाहिक जीवन का फल मिलता है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: इंडिया गठबंधन का सम्मेलन आज अखिलेश यादव की जनसभा के लिये गांव गांव संपर्क कर रहे कांग्रेसी Lucknow: आगरा में जूता कारोबारी के घर से मिले 60 करोड़ रूपये DELHI - New Delhi: स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने का आरोप