• Subscribe Us

logo
27 अप्रैल 2024
27 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

BJP विधायक के खिलाफ डकैती सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा

Posted on: Tue, 14, Jun 2022 5:04 PM (IST)
BJP विधायक के खिलाफ डकैती सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर डकैती सहित अन्य विभिन्न धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया गया है। फिलहाल देवरिया सदर विधानसभा के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का कहना है कि न्यायालय के आदेश का वह सम्मान करते हैं। जानकारी देते हुए गौरी बाजार थाने के एसएचओ विपिन मालिक ने बताया कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 156 (3) सीआरपीसी के तहत एक प्रार्थना पत्र गौरी बाजार विधानसभा के सपा प्रत्याशी अजय सिंह उर्फ पिंटू सिंह पुत्र स्वर्गीय जनमेजय सिंह ग्राम देवगांव जनपद देवरिया की तरफ से दाखिल किया गया था।

न्यायालय ने संज्ञान लेने के उपरांत शलभ मणि त्रिपाठी सहित दस अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। श्री मलिक ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व बीते 2 मार्च को गौरी बाजार थाना अंतर्गत एक गांव में चुनाव प्रचार के दौरान कुछ लोगों के द्वारा भोज कराए जाने की सूचना पर भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी एवं सपा प्रत्याशी अजय सिंह पिंटू के समर्थकों के बीच विवाद हो गया था। जिस संबंध में शलभ मणि त्रिपाठी के समर्थक आशुतोष ओझा की तहरीर पर अजय प्रताप सिंह सहित करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट डकैती सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। कयास लगाया जा रहा है कि सपा उम्मीदवार अजय सिंह की तरफ से क्रास केस किया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।