• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर तैयारियां जोरो पर

Posted on: Sat, 07, May 2022 10:22 PM (IST)
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर तैयारियां जोरो पर

हनुतानगढ़, राजस्थान (विनोद सोखल) भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नढ्ढा के गंगानगर, हनुमानगढ़ के प्रवास दौरान पीलीबंगा विधानसभा मे स्वागत कार्यक्रम व बूथ अध्यक्ष, संकल्प सम्मेलन सूरतगढ बैठक हेतु भाग लेने के लिए सम्पर्क किया गया। भाजपा नेता कैलाश मेघवाल, भाजपा जिला मंत्री हंसराज भुवांल, मंडल महामंत्री राजेंद्र मांझू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जसपाल भुल्लर, संदीप सारडीवाल, भाजपा नेता सुभाष सिहाग, मंडल संयोजक सुशील सहारण ने गोलूवाला निवादान, गोलूवाला सिहागान, उमेवाला, 34 एल. एल. डब्ल्यू. कान्हेवाला, अमरसिहवाला, हरदयालपुरा, 3 एच. डी. पी., भोलेवाला, व कैंचिया मे भाजपा कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षो की बैठक की।

कैलाश मेघवाल ने जे. पी. नढ्ढा के सभा मे सूरतगढ़ व स्वागत कार्यक्रम में बराड़ होटल अहमदपुरा पीलीबंगा ज्यादा से ज्यादा सख्या मे पहुचने की अपील की। केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी व राजस्थान सरकार की विफलताओं पर विस्तार से चर्चा की। ज्ञात रहे कैलाश मेघवाल पीलीबंगा विधानसभा से 2023 मे भाजपा से संभावित प्रत्याशी है। पीलीबंगा विधानसभा क्षैत्र मे भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन में कैलाश मेघवाल लोकप्रिय चेहरा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड